रामपुर, फरवरी 25 -- रामपुर। आदर्श कॉलोनी स्थित रामलीला मैदान में पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन फट गई, जिससे पानी बहने लगा। रात भर पानी बहता रहा। सुबह को लोगों ने नगर पालिका के अफसरों को जानकारी दी, जिसके बाद कर्मचारी पहुंचे लेकिन पाइप लाइन ठीक नहीं हो सकी। इससे क्षेत्र के लोगों में रोष है। आदर्श कॉलोनी स्थित रामलीला मैदान में मंगलवार की सुबह नगर पालिका की पाइप लाइन फट गई। जिसके चलते राधा रोड स्थित वर्कशॉप और आदर्श कॉलोनी मैदान के पास बने नगर पालिका के पंप हाउस से पानी की सप्लाई बंद हो गई। पानी की सप्लाई बंद होने से आदर्श कॉलोना ,लेबर कॉलोनी, पनवड़िया ,वीआईपी कॉलोनी , वीपी कॉलोनी स्टेशन रोड , रोशन बाग सहित दर्जनों इलाको में हाहाकार मच गया। कई लोगों ने नगर पालिका के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे ...