इटावा औरैया, अप्रैल 11 -- इटावा। जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन ने मोतीझील हॉस्पिटल से इंजीनियरिंग कॉलेज तक पीने के पानी की व्यवस्था न होने पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने बताया कि मोतीझील हॉस्पिटल से इंजीनियरिंग कॉलेज तक कोई भी पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है जिससे अस्पताल आने वाले लोग परेशान रहते हैं। इसको लेकर कई बार शिकायत भी की जा चुकी जिसके बाद नगर पालिका ने 570 मीटर पाइप लाइन डालने के लिए जल निगम को पत्र भी लिखा था। इसमें जल निगम ने एस्टीमेट पास न होने की बात कह कर पिछले 1 साल से काम को अटका रखा है। उन्होंने डीएम से गर्मी के इस मौसम में लोगों की समस्या को देखते हुए जल्द से जल्द पाइपलाइन का काम पूरा करवाने व जल निगम को एस्टीमेट उपलब्ध कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.