अयोध्या, जनवरी 5 -- अयोध्या। इंदौर में हुई घटना के बाद हरकत में आये नगर निगम ने नलों से दिये जा रहे पानी की जांच के बाद सोमवार को नगर निगम के वॉटर कूलरों की भी आकस्मिक जांच की। करीब 12 वॉटरों कूलरों की जांच की गई सभी में पानी शुद्ध पाया गया। महानगर में नगर निगम द्वारा 81 स्थानों पर और 25 अन्य जगहों पर वॉटर कूलर लगवाये गये हैं। महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि इसके अलावा कुछ मलिन बस्तियों में नलों से दी जा रही पानी की भी टेस्टिंग करवाई गई है। सभी जगह पानी की गुणवत्ता मानक के अनुरूप मिली है। कहीं कोई खराबी नहीं मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.