चतरा, मार्च 29 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। गरमी शुरू होते ही पानी की तलाश में जंगली जानवर अब भटकने लगे हैं। सीसीएल की खदानें खुलने से जंगलों की अंधाधुंध कटाई हो रही है लिहाजा जंगलों के जानवर अब गांवों में घुस जा रहे हैं। इसी कड़ी टंडवा वन प्रक्षेत्र के अंतर्गत लरंगा गांव में जंगल से भटक कर एक हिरण कुएं में गिर गया था। इसकी सूचना पर रेंजर मुक्ति प्रकाश पन्ना के निर्देश पर रेस्क्यू कर उस हिरण को सुरक्षित कुएं से निकाला गया और वन विभाग की टीम ने जंगल में छोड़ा दिया। रेस्क्यू करने वालों में शामिल वनरक्षी ललटु कुमार, निर्मल मुंडा, महेश कुमार पशु रक्षक सुरेश महतो राजू भुइयां, केसीपाल राम और सफीक मियां शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.