औरैया, अप्रैल 14 -- अयाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के महारतपुर गांव में जल निगम की पानी की टंकी में मिले कंकाल के मामले में पुलिस ने डीएनए सैंपल जांच के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कंकाल मानव का है या किसी जानवर का। महारतपुर निवासी जितेंद्र जल निगम की ओर से बनी पानी की टंकी पर ऑपरेटर के रूप में कार्य करता है। सोमवार शाम वह पानी की आपूर्ति चालू करने के लिए टंकी पर गया था। इसी दौरान वाल्व में खराबी आने पर वह टंकी पर चढ़कर जांच करने लगा, तभी उसकी नजर टंकी के अंदर पड़े एक कंकाल पर पड़ी। यह भी पढ़ें- यमुना नदी से मानव कंकाल मिलने से मचा हड़कंप कंकाल मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि किसी युवक की डूबने से मौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.