पानी की टंकी में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत
जौनपुर, जुलाई 2 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रेहटी गांव निवासी बैजनाथ उर्फ भाटा सिंह की तीन वर्षीय नातिन की बुधवार को दोपहर टंकी में डूबने से मौत हो गई। दोपहर में परिवार के लोग घर के अंदर थे। मासूम खेलते खेलते घर के सामने बनी पानी की टंकी के पास चली गई। कब वह टंकी में गिरी किसी ने नहीं देखा। कुछ देर बाद वह नहीं दिखाई दी तो परिवार के लोग खोजने लगे तो वह टंकी के अंदर मिल गई। जिसे सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों में रोना पीटना मच गया। परिवार के लोग पुलिस को सूचना दिए बगैर राजेपुर घाट पर उसका दाह संस्कार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.