नई दिल्ली, जून 7 -- बहता पानी हमेशा साफ और ऊर्जावान होता है। बहते हुए होने के कारण यह अपने रास्ते की गंदगी को साफ करता हुआ आगे बढ़ता है, जिस कारण से ये हमेशा साफ होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बहते पानी को लगातार ऑक्सीजन मिलता रहता है, जिससे यह सड़ता नहीं है और प्राकृतिक रूप से शुद्ध रहता है। वहीं रुका हुआ पानी अनहेल्दी और दूषित होता है। समय के साथ यह अपनी प्राकृतिक ताजगी खो देता है और कई समस्याओं का घर बन जाता है। घर में लगी पानी की टंकियों में भले ही रोजाना पानी भरा जाता है। लेकिन नियमित तौर पर साफ ना होने की वजह से इनमें गंदगी की समस्या हो सकती है। जब ये काफी दिनों तक साफ नहीं होती है तो इसमें सफेद रंग के कीड़े पनपने लगते हैं। धूप, नमी और स्थिर पानी की वजह से इसमें काई भी लग सकती है। अगर आप इस समस्या को होने से बचाना चाहते हैं तो यहां बताई...