पानी की टंकी बंद करने पर विवाद, दो भाइयों पर चाकू से हमला
उरई, मई 30 -- माधोगढ़। संवाददाता ग्राम लक्ष्मनपुरा में पानी की बर्बादी रोकना दो भाइयों को भारी पड़ गया। पड़ोसियों ने लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दोनों को घायल कर दिया और दोनों को इलाज के लिए ले जाया गया।ग्राम लक्ष्मनपुरा निवासी जगमोहन ने पुलिस को बताया कि घर के सामने बनी पानी की टंकी से लगातार पानी बह रहा था। वह बर्बादी रोकने के लिए टंकी बंद करने पहुंचे तो पड़ोसी ने रोक दिया और विवाद करने लगा। पड़ोसी ने साथियों समेत अन्य लोगों को बुला लिया। सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि पड़ोसी घर से चाकू लाकर जगमोहन पर वार कर दिया। बीच-बचाव करने आए भाई सत्यभान उर्फ छोटू को भी चाकू मार दिया। दोनों घायल होकर गिर पड़े। परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.