निस संवाददाता, मई 3 -- यूपी के सिद्धार्थनगर के कांशीराम आवास की पानी के टंकी की सीढ़ी शनिवार को टूट कर गिरने से उस पर चढ़े पांच बच्चों में तीन नीचे गिर गए थे। एक की मौत हो चुकी है। दो मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। दो बच्चे टंकी के ऊपर ही फंसे रह गए थे। उधर, गोरखपुर से आई एसडीआरएफ रास्ता नहीं बन पाने से रेस्क्यू नहीं कर पाई तो सुबह पांच बजे प्रशासन की पहल पर हेलिकॉप्टर आया और कुछ देर बाद एक-एक कर दोनों कर किशोरों को सुरक्षित उतारा। जानकारी के मुताबिक पानी की टंकी की सीढ़ी दो बजे दोपहर में टूटी थी। इस बीच उस पर दो किशोर फंसे रहे। शाम छह बजे एसआई कामरान के नेतृत्व में गोरखपुर से आई बीस सदस्यीय टीम ने वाहन को अंदर ले जाने के लिए पहले रास्ता बनाने की कोशिश की लेकिन सुरक्षित सड़क नहीं बन सकी थी। इस बीच बूंदाबांदी भी शुरू हो गई थी। रविवार सुबह पां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.