पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, कार्रवाई के आश्वासन पर उतरी
हरदोई, जून 16 -- हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला सर्कुलर रोड स्थित स्वास्तिक अस्पताल के सामने बनी पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गई। वह मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग कर रही थी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन दे उसे नीचे उतारा। प्रीति यादव पत्नी अनिल यादव निवासी ककरा नुर्रापूर्वा थाना हरपालपुर मंगलवार शाम करीब चार बजे पानी की टंकी पर चढ़ गईं। वह कई बार टंकी से नीचे कूदने का प्रयास करती दिखाई दी। लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर शहर कोतवाल संजय त्यागी, सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान, नायब तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। मारपीट के मामले में हरपालपुर पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.