गोरखपुर, मार्च 28 -- ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थाना क्षेत्र के राघोपट्टी पडरी गांव में एक छात्रा अपने प्रेमी से शादी की जिद में पानी की टंकी पर चढ़ गई। काफी प्रयास के बाद भी वह नीचे नहीं उतरी। उसका कहना था कि वह तभी उतरेगी, जब उसकी शादी उसके प्रेमी से कराई जाएगी। इस घटना से पुलिस भी परेशान रही। सूचना पर उसका प्रेमी भी मौके पर पहुंच गया। वह हाथ में सिंदूर लेकर पुलिस के साथ पानी की टंकी पर चढ़ा। इसके बाद छात्रा नीचे उतरी।करीब तीन घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देखकर लोग हैरत में थे। पुलिस दोनों को थाने ले गई लेकिन छात्रा ने घर जाने से इनकार कर दिया। शनिवार को पुलिस उसे सीडब्ल्यूसी के सामने पेश करेगी। काउंसलिंग के बाद भी छात्रा मां-बाप के साथ नहीं जाती है तो उसे वन स्टाप सेंटर में रखने की भी तैयारी है।झंगहा थाना क्षे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.