गंगापार, मई 31 -- थाना नवाबगंज क्षेत्र के जहानाबाद वार्ड निवासी रेखा पांडेय ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि 29 मई की सुबह वह अपने घर के अंदर थीं। इसी दौरान छत पर रखी पानी की टंकी से तेज आवाज आने पर बाहर निकलकर देखा तो पड़ोसी पक्ष के कुछ लोग लोहे की सरिया से टंकी को क्षतिग्रस्त कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने कथित रूप से अभद्रता की और विवाद बढ़ गया। कुछ देर बाद आरोपित पक्ष के कई लोग लाठी-डंडा, लोहे की सरिया और पाइप लेकर उनके घर पहुंच गए तथा घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...