पानी की टंकी के पास युवक का शव मिलने से सनसनी
श्रावस्ती, अगस्त 2 -- श्रावस्ती,संवाददाता। नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती क्षेत्र में शनिवार देर रात एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती क्षेत्र के ग्राम बेल्हा राघव के मजरा बंजरही निवासी कप्तान शुक्ला (32) पुत्र संतराम शनिवार दोपहर करीब तीन बजे इंडियन बैंक जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे गांव के बाहर पानी की टंकी के पास उनका शव पड़ा मिला। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक जय हरि मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.