बलरामपुर, मार्च 1 -- श्रीदत्तगंज। विकास खण्ड श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम गालिबपुर में लगभग एक करोड़ चालीस लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन ग्रामीण पेयजल योजना का कार्य अधर में लटक गया है। योजना के तहत बनने वाली पानी की टंकी की केवल नींव खोदकर और आंशिक निर्माण कर कार्यदायी संस्था के फरार हो जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण राम कुमार, शिव कुमार, जानकी प्रसाद और मोहम्मद असलम ने बताया कि शासन द्वारा हर घर जल पहुंचाने के उद्देश्य से जल निगम को बजट आवंटित किया गया था। विभाग ने टंकी निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था को ठेका दिया। प्रारंभ में संस्था ने स्थल की बाउंड्री कराई, टंकी की नींव खोदकर भराई की तथा भवन निर्माण के लिए पिलर खड़े किए। इसके बाद अचानक काम बंद कर दिया गया। कई माह बीतने के बावजूद निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं हुआ ...