नोएडा, जनवरी 12 -- नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा से पांच दिन पहले लिए गए पानी के नमूनों की जांच रिपोर्ट मंगलवार को आएगी। स्वास्थ्य विभाग ने सेक्टर में सात लोगों को पेट होने पर नमूने लेकर जांच के लिए गाजियाबाद स्थित सरकारी लैब में भेजे थे। सेक्टरवासियों का आरोप था कि दूषित पानी के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यहां शिविर लगाकर लोगों की जांच भी की थी। जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि पिछले दो दिन छुट्टी होने के कारण जांच रिपोर्ट में देरी हो रही है। संभवत: मंगलवार को रिपोर्ट आ जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.