बस्ती, फरवरी 23 -- बस्ती, हिटी। खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर और फ्लेवर वाटर की जांच में पानी का एक नमूना फेल हो गया है। पानी में कोलीफार्म बैक्टीरिया पाया गया है। यह बैक्टीरिया पेट में संक्रमण का कारक माना जाता है। पानी में कैल्शियम, मैग्नीशियम की भी मात्रा जाम में मानक से कम पाई गई है। बताया गया कि 10 फरवरी को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बड़ेवन-बरगदवा स्थित एसएसबीटी फर्म से 250 एमएल बोतल बंद पानी का नमूना लिया था। 20 फरवरी को रिपोर्ट आई है। नमूना फेल हो गया है। जिले में तीसरी बार पानी का नमूना फेल हो चुका है। नमूना मानक पर खरा नहीं पाया गया। विभाग ने फर्म संचालक को नोटिस जारी करते हुए बोतलबंद पानी की सप्लाई पर रोक लगाते हुए जवाब मांगा है। संबंधित पर कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.