अररिया, अप्रैल 25 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले के अलग-अलग प्रमुख समेत शाखा नहरों में पानी नहीं रहने से किसानों सिंचाई करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस कारण किसानों को सिंचाई करने में पसीने छूट रहे हैं। किसानों को सिंचाई के लिये निजी पंपसेट का सहारा लेना पड़ रहा है। मक्का, दलहन में मूंग, जूट फसलों की सिंचाई के लिए किसान निजी पंपसेट पर निर्भर है। जिन इलाकों में खेतों तक बिजली का कनेक्शन पहुंचा है वहां के किसान तो बिजली मोटर के सहारे सिंचाई कर रहे हैं लेकिन जिन खेतों तक बिजली का कनेक्शन नहीं पहुंचा है वहां के किसानों को सिंचाई करने में और अधिक परेशानी हो रही है। सिंचाई विभाग के मुताबिक अररिया डिवीजन में कुल 41 मुख्य केनाल हैं। इसके अलावा करीब ढाई सौ ग्रामीण नहर हैं, जिनके माध्यम से हजारों एकड़ भूमि में सिंचाई होती है। ऐसे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.