बांदा, जून 23 -- बांदा। फतेहगंज में दुकान की सफाई करते समय पानी के छीटें पड़ने से नाराज दबंगों ने युवती व उसके भाई को जमकर पीटा। युवती का आरोप है कि मारपीट में उसके कपड़े भी फट गए। धमकाते हुए हमलावर भाग निकले। फतेहगंज निवासी राजेश गुप्ता की बेटी रूबी घर में दुकान खोले है। पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि सोमवार शाम आठ बजे दुकान कर सफाई कर रही थीं। छोटा भाई आशीष पानी से दुकान की धुलाई कर रहा था। तभी प्रमोद पटेल अपने छोटे भाई, भतीजा आजाद व भांजा अर्पित के साथ दो बाइक पर आए और वहीं खड़े हो गए। यह भी पढ़ें- रंजिशन घर पहुंचकर परिवार को पीटा, मुकदमा पानी के छीटें पड़ने से नाराज सभी ने आशीष की बेरहमी से पीटा। युवती बचाने गई तो उसको भी पीटा। इस दौरान उसके कपड़े भी फट गए। शोर सुन चाचा शिव प्रसाद, मां और मामा संतोष आए और बचाव किया तो उनके साथ भी...