अल्मोड़ा, दिसम्बर 10 -- जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान में स्प्रिंग शेड मैनेजमेंट पर कार्यशाला हुई। इसमें बच्चों को पेयजल की गुणवत्ता परीक्षा और संरक्षण के गुर सिखाए गए। साथ ही संकटग्रस्त और दुर्लभ औषधियों के बारे में बताया। द हिमालयन रेसिलिएंस इनेबलिंग एक्शन प्रोग्राम इसिमोड की परियोजना के तहत हुई कार्यशाला में ज्योली इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इं. हिमांशु जोशी ने छात्रों को स्प्रिंग शेड विकास व जल संग्रहण तकनीकों की जानकारी दी। डॉ. सतीश आर्या ने जैविक संरक्षण विधियां बताई। डॉ. आशीष पांडे ने जैव विविधता व स्प्रिंग शेड मैनेजमेंट में संरक्षण जागरूकता विषय पर प्रस्तुति दी। छात्रों को सूर्य कुंज व लीड बॉटनिकल गार्डन का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया गया। संकटग्रस्त व दुर्लभ प्रजातियों के औषधीय पौधों की जानकारी दी। फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.