मुजफ्फर नगर, मार्च 7 -- मोरना। शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन मोरना ब्लॉक कार्यालय पर किया, जिसमें पंचायती राज विभाग के प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया व जल बचाओ के प्रयासों को गति दी। मोरना स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय के मीटिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर संदीप कुमार, मास्टर ट्रेनर मधु सैनी ने उपस्थित जल सखियों को पानी बचाने तथा दूषित पानी को साफ करने का प्रशिक्षण दिया। मास्टर ट्रेलर मधु सैनी ने बताया कि जीवन को बचाने के लिए पानी को बचाना होगा पानी को बचाने के लिए अनेक उपाय जागरूकता के माध्यम से बताए जा रहे हैं। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अपराजिता आर्यन, ग्राम विकास अधिकारी जोगेंद्र सिंह, संजीव कुमार, प्रांजल, अशरफ अंसारी, योगेश कुमार, इंदु देशवाल, प्रधान शाहनवाज कमहेड़ा सहित ग्राम सखी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.