धनबाद, अप्रैल 11 -- भौंरा, प्रतिनिधि। पिछले कई दिनों से जारी अनियमित और आंशिक जलापूर्ति से परेशान भौंरा और मोहलबनी के निवासियों का धैर्य आखिरकार जवाब दे गया। शुक्रवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं ने पूर्वी झरिया क्षेत्र के भौंरा कांटा घर को बंद कर दिया और महाप्रबंधक कार्यालय का घंटों घेराव कर प्रबंधन विरोधी नारेबाजी की। प्रदर्शन के कारण करीब चार घंटे तक कामकाज ठप रहा। बाद में क्षेत्र के महाप्रबंधक टी. पासवान और आंदोलनकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद प्रबंधन ने एक सप्ताह के भीतर जलापूर्ति सुचारू करने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और कांटा घर दोबारा शुरू हो सका। आक्रोशित लोगों ने कहा कि बिना पानी के जीना दूभर हो गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रबंधन हमें या तो पानी दे या फिर जेल भेज दे। उनक...