रामगढ़, मई 8 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला इकाई की ओर से शुक्रवार को जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बावला के नेतृत्व में पीने के पानी की किल्लत और लगातार हो रही बिजली कटौती के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हुआ। इसमें कार्यक्रम प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा एवं बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस दौरान जिला भर के भाजपा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर मटका लेकर नेशनल हाईवे-23 स्थित कोर्ट मोड़ से जिला समाहरणालय तक मार्च निकाला। वहीं पर मटका फोड़ कर आक्रोश व्यक्त किया गया। आक्रोश प्रदर्शन के दौरान "हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ" और "पानी-बिजली दो" जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह ने भीषण गर्मी के बीच राज्य में उत्पन्न पेयजल स...