पानी की किल्लत के खिलाफ कांग्रेस ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन
नई दिल्ली, जून 7 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। पानी की किल्लत के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस की ओर से बुराड़ी में मटका फोड़ प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पानी की कमी के खिलाफ विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरेंगे और भाजपा सरकार पर दबाव डालेंगे कि उन इलाकों में पीने के पानी की आपूर्ति के लिए तुरंत इंतजाम किए जाएं जहां गरीब लोग रहते हैं। इससे पूर्व दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ता मटका लेकर बुराड़ी जल बोर्ड कार्यालय में पहुंचे। यहां सरकार और जल बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान गंदे पानी की आपूर्ति का मुद्दा भी उठाया गया। प्रदर्शन करने वालों में मंगेश त्यागी, नरेन्द्र त्यागी, नारायण दत्त, प्रदीप राणा व अन्य लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.