संतकबीरनगर, अप्रैल 4 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जनपद के सांथा विकास खंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत लोहरसन में पेयजल आपूर्ति के लिए बनाई गई पानी की टंकी बदहाल स्थिति में है। पिछले एक वर्ष से पानी की आपूर्ति यहां से नहीं हो रही है। इससे स्थानीय लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर समस्याओं का अंबार है। गांव में बनाई गई नाली भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। जिससे घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर पसर रहा है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोहरसन गांव की आबादी दस हजार के करीब है। पांच वर्ष पूर्व यहां पर पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। कुछ वर्ष से यहां से पेयजल आपूर्ति हो रही थी। लेकिन पिछले एक वर्ष से तकनीकी समस्या के कारण टंकी से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे लोगों को दूषित पेयजल का सेव...