फतेहपुर, मई 7 -- फतेहपुर। भिटौरा ब्लाक की ग्राम पंचायत लतीफपुर व सरैला में प्रो.राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय की टीम द्वारा जलजीवन मिशन के काम का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिसमें टीम को तो सब कुछ ओके मिला लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ और ही है, ग्रामीणों का कहना है कि पानी आने की अनिश्चितता के साथ गंदा पानी मिलता है। विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ डा.अशोक मौर्या सहित मुकेश कन्नौजिया, अभिजात सिंह, अभिजीत तिवारी, सौरभ सिंह की टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल योजना के उद्देश्य ये गांव का सर्वे किया। ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के पदाधिकारियों, प्रधानों तथा स्थानीय ग्रामीणों से सीधा संवाद करके मिल रहे पानी, के बावत उसकी गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त की। यह भी पढ़ें- जल जीवन मिशन के असर पर अध्ययन करने आई एएमयू की टीम टीम द्वारा पानी की...