फरीदाबाद, मई 29 -- फरीदाबाद, सरसमल। पानी का बिल भरवाने के नाम पर 8.53 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित पंजाब के कपूरथला से पकड़े गए हैं। साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने उन्हें तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-85 निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसके मोबाइल पर पानी का बिल भरने संबंधी संदेश आया था। संदेश में दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर आरोपितों ने एक लिंक भेजा और प्लॉट की आईडी भरने के लिए कहा। लिंक पर क्लिक करते ही कुछ देर बाद उसके बैंक खाते से 8 लाख 53 हजार 750 रुपये निकल गए। यह भी पढ़ें- खाते से 95 हजार रुपये निकाले शिकायत के बाद साइबर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सरबजीत और तरुणधीर के रूप में हुई ह...