पानी का बिल न चुकाने पर आठ उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे
रुडकी, मार्च 23 -- लक्सर, संवाददाता। जल संस्थान की टीम ने पानी के बकाया बिल जमा नहीं करने पर आठ लोगों के कनेक्शन काट दिए। साथ ही अन्य बकायेदारों को तत्काल बिल जमा करने की चेतावनी भी दी गई। जल संस्थान के जेई दीपक भट्ट ने बताया कि सोमवार को टीम के साथ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान 20 हजार रुपये से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। केशव नगर मोहल्ले में 8 लोगों के पानी के कनेक्शन काटे गए। उन्होंने बताया कि कई अन्य उपभोक्ताओं को मौखिक चेतावनी भी दी गई है कि वे शीघ्र अपना बकाया बिल जमा कर दें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.