बुलंदशहर, अप्रैल 9 -- नगर पंचायत कार्यालय में पानी का बिल जमा करने जा रहे एक युवक पर कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कस्बा निवासी विवेक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर वह बाइक से नगर पंचायत कार्यालय पानी का बिल जमा करने जा रहा था। जब वह पानी की टंकी के पास पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद यश उर्फ लाला, आर्यन, ऋषभ, रोहित और अमन ने अपने कई अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ जुटता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.