पानी का प्रेशर कम आने से लोग परेशान
अयोध्या, जून 21 -- अयोध्या। शहीद अब्दुल हमीद वार्ड अन्तर्गत इमामबाड़ा परिसर में स्थित 25 से 30 मकानों में नलों से पानी बहुत कम आ रहा है। पानी का प्रेशर कम होने के कारण लोगों को इस गर्मी में पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। परिसर में रहने वाले करीब परिवारों को पानी पीने के लिए हैंडपंप तक दौड़ लगानी पड़ रही है। वार्ड के पार्षद सलमान हैदर का कहना है कि इमामबड़ा में स्थित कच्चे मकानों में पानी का प्रेशर आने की समस्या काफी समय से है। इसके लिए उन्होंने नगर आयुक्त को पत्र देकर इमामबाड़ा में संबरसेबल पंप लगाये जाने की मांग की है। अगर यहां पंप लग जाएगा तो सैकड़ों लोगों के पानी सम्बन्धी समस्या का समाधान हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.