पानी का पाउच फेंकने को लेकर दो पक्ष भिड़े, मारपीट
बांदा, जून 29 -- बांदा। बिसंडा थाने के कोर्रही गांव में पानी के पाउच फेंकने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए और मारपीट हो गई। गांव निवासी अजीज खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को शाम सात बजे खानदानी अनस मुस्सू उर्फ मुसाहिद व पिता शकील, समीर आदि पानी का पाउच फेंक रहे थे। तभी उसकी बेटी नगीना के मुंह में पाउच लगा। विरोध किया तो सभी ने मारपीट की। अनीस की गर्भवती पत्नी गुलिस्ता ने बचाया तो उसके पेट में लात मारी। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। दोनों को काफी चोटें आई हैं। उधर, दूसरे पक्ष से शकील खां शान मोहम्मद, अनीश, रफीक व नगीना के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि रात आठ बजे सभी ने पुत्र अनश खां को घसीटते हुए धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। उठाने गया तो उसे भी पीटा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.