सासाराम, मई 25 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन व पीएचईडी पूरी तरह सक्रिय और तत्पर है। जल ही जीवन है के संदेश के साथ विभाग द्वारा जिलेभर में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि गर्मी व लू के इस दौर में पानी का दुरुपयोग ना करें तथा जल संरक्षण को प्राथमिकता दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...