कौशाम्बी, अप्रैल 10 -- मंझनपुर के पाल चौराहा के समीप विजय कुमार पुत्र रामलखन परिवार समेत रहते हैं। विजय कुमार के पास पानी का टैंकर था। जरूरत पड़ने पर वह लोगों का किराए पर देते थे। टैक्टर में बांधकर टैंकर से पानी की सप्लाई होती थी। गुरुवार की रात चोर दरवाजे पर खड़े टैंकर को उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर मामले की सूचना मंझनपुर कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का केस दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...