पानी कम हुआ, ग्रामीणों को आवागमन में होने लगी सहूलियत
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 24 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।गंगा और रामगंगा का पानी काफी कम हो गया है। चेतावनी बिंदु से गंगा और रामगंगा काफी दूर हैं। गंगापार और शमसाबाद के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भरा था वहां रास्ते पूरी तरह से खुल गये हैं और लोगों को आवागमन में अब पहले जैसी दिक्कतें नहीं उठानी पड़ रही हैं। इतना जरूर है कि जहां सड़कें खराब हो गई हैं उससे दिक्कत आ रही है। हालांकि प्रशासन की ओर से ऐसी सड़कों का सर्वे भी शुरू करा दिया गया है जिससे कि इनका जल्द से जल्द निर्माण हो और लोग आराम से निकल सकें। ग्रामीणों का कहना है कि करीब डेढ़ माह तक बाढ़ ने इस बार परेशान किया। अब जाकर पानी निकला है। ग्रामीण अपने कामों पर तेजी से जुट गये हैं। मुख्यमंत्री की ओर से पूर्व में बाढ़ की समस्या के समाधान के लिए जो एलान किया गया था उसको लेकर ग्रामीण काफी खुश हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.