संतोष कुमार चमोली, मार्च 4 -- पानी के संकट और ड्रेनज समस्या से जूझते इलाकों के लिए पुष्कर धामी सरकार ने 135 करोड़ का बजट जारी किया है। इसमें देहरादून और हल्द्वानी की पेयजल और सीवरेज परियोजनाओं के साथ ही श्री पूर्णागिरी और टिहरी के मढ़ी चौरास की पंपिंग पेयजल योजना पर काम होगा। विशेष सहायता योजना के तहत दून जिले की पेयजल और सीवरेज की 19 परियोजनाओं के लिए 67.50 करोड़ रुपये मिले हैं। इससे दून शहर के कई इलाकों में जल संकट दूर होगा, साथ ही कुछ इलाकों में सीवरेज की व्यवस्था भी बेहतर होगी। पेयजल योजनाओं में सेवलाकलां क्षेत्र को पांच करोड़, जैन प्लाट वाणी विहार, लाडपुर रिंग रोड फेज-2 पेयजल योजना के लिए दो-दो करोड़, लोअर तुनवाला को 4.19 करोड़, मियांवाला में ट्यूबवेल और पाइप लाइन को 2.37 करोड़, ओली में ट्यूबवेल पाइपलाइन को 2.65 करोड़, कौलागढ़ में नई...