रांची, अप्रैल 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी के लीज पर दिए गए क्वार्टरों में रहने वाले दोहरी कर वसूली के बावजूद पेयजल संकट और जाम सीवरेज की समस्या से जूझ रहे हैं। इस पर न तो एचईसी प्रबंधन और न ही नगर निगम कोई ठोस कदम उठा रहे हैं। इससे लोगों में काफी असंतोष है। जानकारी के अनुसार, लीज क्वार्टरों में रहने वाले लोगों से पानी के लिए एचईसी प्रति वर्ष 1800 रुपये तथा सीवरेज लाइन की सफाई के लिए 400 से 1000 रुपये शुल्क लेता है। इसके अलावा प्रति वर्ष 1000 से 5000 रुपये तक निगम होल्डिंग टैक्स वसूलता है। फिर भी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।दूसरी ओर, जिन क्वार्टरों की 30 वर्ष की लीज अवधि पूरी हो चुकी है, उनका अगले 30 वर्षों के लिए नवीकरण होना है, लेकिन इस मामले में एचईसी प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्ट पहल नहीं की गई है। प्रबंधन की इस चुप्पी से लीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.