सोनभद्र, मई 21 -- म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कुलडोमरी में 500 से ज्यादा लोगों के जमीन का वरासत ना होने और गुलालीडीह सहित कई टोले में पानी आपूर्ति ना किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को राजस्व और जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति सुचारु रुप से कराये जाने के साथ ही कैंप लगाकर किसानों का वरासत कराये जाने की मांग की।ग्रामीणों ने कहा कि वरासत से वंचित लोग सरकारी सुविधाओं और अनुदान से वंचित हो रहे हैं। ग्रामीण मुस्तफा, कमलभान यादव, अरविंद, सुरेश, ऊषा, संतोष, केशपति, फूल कुमारी, जग्गी देवी, जोखन राम, देवधारी, चंद किशोर, राज देव पटेल, रामजी भारती आदि ने बताया कि 36 टोले और 40 हजार आबादी वाले ग्राम पंचायत 24 किमी लम्बा और 12 किमी चौड़ाई वाले भौगोलिक क्षेत्रफल में एक लेखपाल के जि...