औरैया, मार्च 27 -- बिधूना, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट के समाधान और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर योजना ग्राम पंचायत भिखरा में उपेक्षा का शिकार बनी हुई है। वर्ष 2022 में शुरू हुआ निर्माण कार्य तीन साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है, जिससे योजना कागजों तक ही सीमित होकर रह गई है। सरकार की इस योजना के तहत जहां जिले की कई ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवरों का निर्माण कर उन्हें विकसित किया जा चुका है, वहीं भिखरा में स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। अन्य ग्राम पंचायतों में बने अमृत सरोवर जल संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। इन स्थानों पर ग्रामीण सुबह-शाम टहलने, व्यायाम करने और समय बिताने के लिए पहुंचते हैं, जिससे गांवों की रौनक भी बढ़ी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.