गाज़ियाबाद, फरवरी 25 -- गाजियाबाद, संवाददाता। गर्मी में दूषित पेयजल से होने वाले रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग काफी सतर्क है। विभाग ने पेयजल को लेकर एडवाइजरी जारी की है। लोगों ने उबला या फिल्टर पानी पीने की सलाह दी है। गर्मी के मौसम में दूषित पानी पीने से डायरिया, हैजा, टायफाइड और उल्टी-दस्त जैसे जलजनित रोग तेजी से फैलते हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने की सलाह दी है। डिस्ट्रिक्ट पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. आरके गुप्ता की ओर से जारी एडवाजरी में कहा गया है कि पीने के पानी को हमेशा उबालकर ही पिएं। कुएं या टैंक में क्लोरीन की गोलियों या ब्लीचिंग पाउडर का उचित मात्रा में उपयोग करें। यात्रा के दौरान खुले में मिलने वाले पानी या बर्फ वाले शरबत से बचें। ------ शरीर में पानी की कमी न होने दें गर्मी में प्यास न लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.