फतेहपुर, फरवरी 27 -- अमौली, संवाददाता। जलजीवन मिशन के तहत कराए जाने वाले हर घर नल-हर घर जल के काम से लोगों को राहत मिलने के स्थान पर परेशानियां खड़ी हो रही हैं। क्षेत्र के कई गांव में गलियारों को पाइप लाइन डालने के लिए खोदे जाने के साथ ही बनाई जाने वाली बाउंड्रीवाल के टूटने व पाइप खराब होने के कारण ग्रामीणों की परेशानियां काफी बढ़ चुकी हैं, जिससे लोगो में रोष है। योजना के तहत कराया जाने वाला काम अनदेखी के कारण अधर में लटका हुआ है। जिसके कारण ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल तो नहीं मिल पा रहा बल्कि उन्हे पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इसके बावजूद ठेकेदार काम को अधूरा छोड़कर निकल गया जिससे ग्रामीणों की परेशानी कम नहीं हो पा रही है। नतीजतन ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का दावा महज हवा में ही दिखाई दे रहा है। जबकि अनुबंध के अनुसार ठेकेदार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.