पानी आपूर्ति शुरू कराने को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बाराबंकी, मई 10 -- मसौली। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के चलते ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर की टोटियां सूखी पड़ी हैं। ग्रामीण स्वच्छ पानी के लिए के लिए तरस रहें हैं, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर पानी आपूर्ति शुरू कराने की मांग की। ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर में जल जीवन मिशन योजना के तहत पक्का तालाब हनुमान मंदिर पर पानी टंकी का निर्माण होने के बाद भी पानी आपूर्ति सुचारु रूप नहीं हो पा रही है। बीते एक सप्ताह से पानी आपूर्ति बंद होने से ग्रामीण स्वच्छ जल के लिए तरस रहे है। ग्रामीण मो. अकिल, मुजम्मिल अंसारी, विष्णु गुप्ता, अयूब अंसारी, बीडीसी हारून अंसारी समेत दर्जनों ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि इस टंकी से त्रिलोकपुर, केशरीपुर, कुरथरा, वादीपुरवा और कुटईबाग में पानी सप्लाई होती है। सप्लाई बंद होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.