नई दिल्ली, मार्च 9 -- समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने पुणे में मुस्लिम युवक को गोबर खिलाने की घटना पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि कोई आदमी गाड़ी लेकर आ रहा है, उसमें जानवर हैं। यह कानूनी हो या गैर-कानूनी, बजरंग दल के लोगों को रोककर चेक करने का अधिकार किसने दिया है? आजमी ने कहा, 'इस मामले में जिन लोगों ने गाड़ी पकड़ी उनके खिलाफ पहले भी केस हो चुका है। लेकिन, उनका मन बढ़ा हुआ है। कुछ हो ही नहीं रहा है। उन लोगों ने उन्हें पकड़कर मारा और गोबर खिलाया।' यह भी पढ़ें- ईरान ने सीजफायर से किया इनकार, तेहरान के साथ खड़ा है रूस; पढ़ें टॉप 5 न्यूज अबू आजमी ने कहा कि अल्लाह और कुरान को गाली दी गई, क्या इस मुल्क में रहकर हम लोग इसे बर्दाश्त कर लें। ऐसे जीने से फायदा क्या है? उन्होंने कहा, 'अगर हमारे सामने हमारे मजहब को बार-बार गाली दी जाए। ...