लखीमपुरखीरी, मार्च 24 -- लखीमपुर, संवाददाता। एक साल पहले पानीपत में मजदूरी करने गए सदर कोतवाली क्षेत्र के दो युवक बाइक चोरी करके घर ले आए। यहां वह बिना नंबर प्लेट के बाइक चला रहे थे। सूचना पर रामापुर पुलिस सक्रिय हुई और बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोनों युवकों को जेल भेजा है।रामापुर चौकी प्रभारी धनंजय शुक्ला ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र निवासी एक युवक बिना नंबर प्लेट के बाइक चला रहा है। बाइक को कब्जे में लेकर कागज आदि चेक किए गए। मामला संदिग्ध मिला। जांच में सामने आया कि कलामुद्दीन पुत्र अब्दुल समद निवासी धोबहा बाजार व सहबाज पुत्र रहीस निवासी दिनपुरवा महेवागंज थाना सदर कोतवाली पिछले साल नौकरी करने के लिए पानीपत गए थे। वहां से वह एक बाइक चोरी करके घर ले आए। बाइक बिन नम्बर के यहां चल रही थी। चौकी प्रभारी ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.