कानपुर, मार्च 24 -- पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के बील्हापुर गांव के युवक की पानीपत के थाना किला के कुरारी रोड पर जब वह गोलगप्पे बेच रहा था। चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार को दोपहर उसका शव गांव आने पर समूचा गांव गमगीन हो गया। वहीं गांव के पास यमुना नदी के किनारे युवक का दाह संस्कार किया गया। बील्हापुर गांव निवासी अश्विनी पानीपत के जगदीश नगर में अपने जीजा नंदकिशोर के यहां अपने पिता लाखनसिंह निषाद के साथ गोलगप्पे बेचने का काम करता था। गांव बील्हापुर में उसकी मां राम दुलारी बेटा अरूण व बेटी लाली के साथ रहती थी। पिता-पुत्र ही वहां से कमाकर खर्च का पैसा भेजते थे। मृतक ने गोलगप्पे बेच-बेचकर अपनी दो बहनों रेनू व शारदा की शादी धूमधाम से की थी। वहीं तीसरी बहन के लिए भी वह पैसे जोड़ रहा था। अश्विनी की हत्या से समूचा परिवार सक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.