पानीपत में दमखम दिखाएंगी वाराणसी की बेटियां
वाराणसी, मई 28 -- वाराणसी। हरियाणा के पानीपत में 30 और 31 मई को ऑल इंडिया महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में जिले की श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम भी चुनौती पेश करेगी। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की दिग्गज टीमें हिस्सा ले रही हैं। अकादमी की ट्रस्टी उपमा पांडेय और उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के कार्यकारी महासचिव अमित पांडेय ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में रेशमा यादव, शिवांगी पांडेय, सताक्षी पटेल, सिवनी भारती, निशा, जाह्नवी दुबे एवं प्रीति यादव शामिल हैं। टीम की कमान निहारिका सिंह को सौंपी गई है। वहीं रजनीश यादव टीम मैनेजर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.