मुजफ्फर नगर, अप्रैल 13 -- छपार/मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र में पानीपत खटीमा राजमार्ग पर क्रेटा कार तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई। कार ओवरब्रिज से लगभग 150 फीट नीचे खेत में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे की सूचना पुलिस ने युवकों के परिजनों को दी। कार सवार युवक हरियाणा से हरिद्वार घूमने के लिए जा रहे थे।रविवार को क्रेटा कार में सवार होकर सागर (28), हिमांशु (31), यश (30), वरुण (29) निवासीगण हरियाणा व उनका रिश्तेदार सुशांत (33) निवासी खरखौदा जनपद सोनीपत से हरिद्वार घूमने के लिए जा रहे थे। दोपहर बाद पानीपत-खटीमा मार्ग पर गांव सिसौना के समीप कार अनियंत्रित होकर ओवर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.