पानीगांव क्षेत्र में परिक्रमा मार्ग पर ट्रक घुसा, यातायात हेड निलम्बित
मथुरा, मई 28 -- थाना वृंदावन और मांट क्षेत्र होकर परिक्रमार्थी अधिक मास की परिक्रमा लगा रहे हैं। विगत दिन पानीगांव क्षेत्र में होकर गुजरने वाली परिक्रमा मार्ग में ट्रक चला गया। इसका वीडियो वायरल हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को एसएसपी ने यातायात मुख्य आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। बताते चलें ब्रज में अधिक मास में ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा चल रही है। इसमें परिक्रमार्थियों की सुविधा, सुरक्षा को लेकर एसएसपी श्लोक कुमार ने समूचे परिक्रमा मार्ग पर सिविल पुलिस को तो रोड व तिराहे चौराहे पर यातायात पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। बताते चलें कि विगत दिन परिक्रमा मार्ग पर एक ट्रक चला गया, जबकि वहां होकर भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर रखा था। पानीगांव तिराहे पर यातायात पुलिस कर्मी भी ड्यूटी पर था। मामला संज्ञान में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.