मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- कांटी। पानापुर करियात थाना क्षेत्र के अररा में बुधवार की देर रात पुलिस ने 461 लीटर शराब बरामद की है। मौके से पिकअप व कार जब्त की गई। डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की। प्रभारी थानेदार नवनीत कुमार ने बताया कि मामले में गोलू ठाकुर समेत अन्य पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...