छपरा, मार्च 12 -- तीसरे युवक की भी मौत की चर्चा दोनों युवकों की शराब पीने से मौत की आशंका, पुलिस बीमारी से मौत की कह रही बात पटना को दिखा लें पानापुर, एक संवाददाता। सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के दुबौली और धेनुकी के दो युवकों की सन्दिग्ध स्थिति में मौत हो गयी जबकि एक अन्य युवक की भी मौत की चर्चा की जा रही है। शराब पीने से मौत की आशंका जताई जा रही है। इस दौरान छह लोगों की भी तबीयत खराब हो गयी है जिसका अलग-अलग जगहों पर इलाज कराया जा रहा है। इलाज कराने वाले लोगों की आंखों की रोशनी मद्धिम होने की शिकायत है पर पुलिस बीमारी से मौत की पुष्टि कर रही है। बुधवार की रात धेनुकी के सुकन नट की मौत हो गयी जबकि गुरुवार की दोपहर धर्मेन्द्र राय ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, पानापुर थाना क्षेत्र के दुबौली दक्षिण टोला निवासी जगन्नाथ राय के 42 वर्ष...