बेगुसराय, अप्रैल 2 -- वीरपुर, निज संवाददाता। भवानंदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 1 पानापुर निवासी 22 वर्षीया प्रियंका कुमारी ने बुधवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी। वह अंकज कुमार शर्मा की पत्नी थी। बताया जाता है कि उसने एक साल पहले ही प्रेम विवाह किया था। इस समय उसका पति बाहर काम करने गया हुआ है। शाम में पति से किसी बात को लेकर फोन पर झगड़ा हुआ था। इससे वह नाराज थी। रात में करीब 8 बजे उसने अपने एस्बेस्टस के घर में बल्ली के सहारे फांसी लगा ली। इससे तत्क्षण ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने थाने को सूचना दी तो मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले में अन्य बिन्दुओं पर भी जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...