मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- कांटी। पानापुर करियात थाना क्षेत्र के रोशनपुर में शनिवार की देर शाम आकाश सिंह की 29 वर्षीय पत्नी बबली कुमारी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। ससुराल वालों ने पुलिस को बताया कि बबली की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। थानेदार साहुल कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.